Daily Horoscope
✕

ये है 'हाउसफुल 4' की फुल स्टारकास्ट

Updated: गुरुवार, 7 जून 2018 (16:49 IST)
हाउसफुल सीरिज का तीसरा पार्ट थोड़ा कमजोर था। दर्शकों को ज्यादा मजा नहीं आया और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन अपेक्षा से नीचे रहा। इसलिए चौथे भाग पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। बजट बढ़ गया है। थ्री-डी में फिल्म बन रही है। निर्देशक के रूप में साजिद खान की वापसी हो गई है। स्टारकास्ट में भी खासे बदलाव किए गए हैं। 
 
पिछले कुछ दिनों से फिल्म के लिए कलाकारों का चयन हो रहा है और अब लगभग यह काम पूरा हो गया है। फिल्म के लीड एक्टर्स चुन लिए गए हैं और यह एक बड़ी बात है। 
 
हाउसफुल सीरिज का अक्षय कुमार जरूरी हिस्सा हैं। उनके बिना तो हाउसफुल की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसलिए वे हाउसफुल 4 में नजर आएंगे। उनके साथ रितेश देशमुख भी होंगे जिनके लिए भी यही बात की जा सकती है। 
 
संजय दत्त पहली बार इस सीरिज से जुड़ने वाले हैं। संजय की दमदार उपस्थिति फिल्म का आकर्षण बढ़ा देगी। इस बार बॉबी देओल भी फिल्म में नजर आएंगे। हाउसफुल 4 के निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला। बॉबी के फिल्म से जुड़ने से एक दिलचस्प बात सामने आई है। 
 
साजिद ने बॉबी के पिता धर्मेन्द्र के साथ 'जुल्म की हुकूमत' बनाई थी। भाई सनी के साथ 'जीत' बनाई। अब वे बॉबी के साथ काम करने जा रहे हैं। यानी तीनों डेशिंग देओल्स के साथ काम करने का उनका अनुभव रहेगा। 
 
जहां तक हीरोइनों का सवाल है तो कीर्ति सेनन, पूजा हेगड़े और किआरा आडवाणी को चुन लिया गया है। ये फिल्म में ग्लैमर बढ़ाती नजर आएंगी। बोमन ईरानी सहित कई बढ़िया कैरेक्टर एक्टर्स भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। 
 
तो ये है हाउसफुल 4 की पूरी स्टारकास्ट। संभव है कि कुछ और बड़े नाम भी जुड़े। 

Show comments

इंटरनेशनल कॉफी डे: किसी को ब्लैक तो किसी को आईस्ड अमेरिकानो, जानिए सितारों की पसंदीदा कॉफी

नुसरत भरूचा बाली में हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन, माही विज-उदिति सिंह और यंग डीएसए ने लिया बड़ा फैसला

October 2026 Movie Release: थ्रिलर, एक्शन और हॉरर से भरपूर होगा अक्टूबर, रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में

राइज एंड फॉल 2: 'गोल्ड डिगर' कहने पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, शहज़ाद पूनावाला को दी थप्पड़ मारने की चेतावनी!

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख