ganesh chaturthi

अब सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ भी दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस

Updated: रविवार, 24 फ़रवरी 2019 (11:41 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा समेत 5 लोगों के खिलाफ यूपी के मुरादाबाज जिले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सोनाक्षी पर आरोप है कि दिल्ली में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में एडवांस पेमेंट किए जाने के बावजूद सोनाक्षी नहीं पहुंचीं। इस मामले में 32 लाख रुपये का मुकदमा दर्ज किया गया है।


सोनाक्षी के अलावा इस मामले में टैलेंट फुल ऑन कंपनी के अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, धूमिल ठक्कर और एडगर सकारिया को आरोपी बनाया गया है। खबर है कि सोनाक्षी का शो रद्द हो जाने पर कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद शर्मा ने पुलिस में शिकायत की थी। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने जहर खा लिया था। हालांकि सही समय पर इलाज देकर उनकी जान बचा ली गई।
 
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सोनाक्षी समेत बाकी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शिकायतकर्ता ने दबाव बनाने के लिए ऐसा किया।
 
सोनाक्षी को 30 सितंबर 2018 को एक इवेंट में परफॉर्म करना था। इसके लिए प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी से करार किया था। दावे के मुताबिक सोनाक्षी की निजी सचिव से बातचीत के बाद 32 लाख रुपए की रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई थी लेकिन आखिरी मौके पर सोनाक्षी ने आने से मना कर दिया।

Show comments

'बिग बॉस' के 20 साल: घर के हर राज से वाकिफ सलमान खान, जानिए क्यों 'वीकेंड का वार' उनके बिना लगता है अधूरा

व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में मौनी रॉय ने ढाया कहर, बोल्ड अंदाज के साथ दिखी देसी नजाकत

विजय सेतुपति की 'महाराजा' रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख