Hanuman Chalisa
✕

कानूनी पचड़े में फंसी 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत, दर्ज हुई एफआईआर

Updated: गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (12:08 IST)
'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। इस वजह से उन्हें कई बार मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। अब राखी सावंत बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट साजिद खान की वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। 
 
 
राखी सावंत और उनकी दोस्त वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ पुलिस में एफआईआरज दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर शर्लिन चोपड़ा की तरफ से दर्ज कराई गई है। दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 350ए, 500, 504, 509 और आईटी एक्ट 67ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 
 
शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया है कि राखी और फाल्गुनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनका आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद मुम्बई पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
 
राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब शर्लिन ने मीटू के आरोपी साजिद खान के बिग बॉस में एंट्री लेने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद राखिी साजिद के सपोर्ट में सामने आ गईं और जमकर शर्लिन पर निशाना साधने लगीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'रामायण' में राम बनने को लेकर रणबीर कपूर के मन में था डर, आस्था और मर्यादा का रखना पड़ा ध्यान

'इंडिया के टॉप 1%' के सेट पर स्टंट कोऑर्डिनेटर गीता टंडन के साथ बदसलूकी! 9 घंटे तक टेंट में बैठाया, अनिल कपूर- फराह खान ने मांगी माफी

रामायण मूवी रिव्यू: रणबीर कपूर में दिखे मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण का रौद्र रूप भी छाया

'रामायण' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल की एंट्री ने उड़ाए होश, हनुमान के विशाल रूप की झलक देख खड़े हुए दर्शक

'रामायण' रिलीज होते ही इमोशनल हुईं लारा दत्ता, बोलीं- कैकेयी इतिहास की सबसे गलत समझी गई महिला

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख