dharma sangrah
✕

तुम्बाड देख राजकुमार हिरानी ने कहा ऐसी फिल्म लंबे समय बाद देखी

Updated: मंगलवार, 22 मई 2018 (13:07 IST)
राजकुमार हिरानी ऐसे शख्स नहीं है जो हर फिल्म की तारीफ कर डाले। यदि वे किसी फिल्म की तारीफ करते हैं तो यह बात बहुत मायने रखती हैं। सोहम शाह ने हाल ही में राजकुमार हिरानी के लिए अपनी फिल्म 'तुम्बाड' की स्पेशल स्क्रीनिंग की। फिल्म हिरानी को बेहद पसंद आई। 
 
हिरानी ने फिल्म की तारीफ में ट्विट किया और सोशल मीडिया पर हिरानी यह काम बहुत कम ही करते हैं। हिरानी को न केवल सहम शाह की तुम्बाड में विज्युअल्स शानदर लगे बल्कि कैमरावर्क और सोहम शाह के अभिनय से भी वे बेहद प्रभावित हुए। 
 
हिरानी ने ट्वीट किया- अभी-अभी 'तुम्बाड' देखी। ऐसी विज्युली स्टनिंग फिल्म लंबे समय बाद देखी। कैमरा वर्क, आर्ट, कॉस्ट्यूम्स सभी शानदार है। सोहम तुम फिल्म में आउटस्टैंडिंग हो। 


 
सोहम ने इसके लिए हिरानी को धन्यवाद दिया। सोहम ने ट्वीट किया कि आपके प्यार और तारीफ के लिए धन्यवाद सर। यदि आपके जैसी शख्सियत तारीफ करती है तो इसके बहुत मायने होते हैं। 
 
हिरानी यदि किसी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो निश्चित रूप से फिल्म में दम होगा। अपनी फिल्म 'संजू' के पोस्ट प्रोडक्शन में हिरानी व्यस्त हैं, बावजूद इसके उन्होंने सोहम की फिल्म के लिए वक्त निकाल कर देखी। 
 
तुम्बाड को कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराहा गया है और यह इस वर्ष रिलीज होगी। यह एक फैंटेसी थ्रिलर है और इसे राही अनिल बर्वे ने निर्देशित किया है। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख