dharma sangrah
✕

14 वर्ष में ही भागकर की शादी तो 9वीं क्लास में बनी अभिनेत्री, जानिए कुमारस्वामी की पूर्व पत्नी राधिका के बारे में...

Updated: मंगलवार, 22 मई 2018 (12:54 IST)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कुमारस्वामी की दूसरी पत्नी के रूप में चर्चा आई राधिका कुमारस्वामी कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री है। बताया जा रहा है कि 31 साल की राधिका ने 2006 में कुमारस्वामी से शादी की थी। 

राधिका ने 2002 में 9वीं कक्षा पास करने के बाद ही कन्नड़ फिल्म जगत में नीला मेघा शामा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हालांकि राधिका की पहली फिल्म नीनागागी रिलीज हुई थी। जिसमें उनके साथ अभिनेता विजय राघवेंद्र थे। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म बा तांगी थी जिसमें उन्होंने शिवराजकुमार के साथ काम किया था।

यह दोनों ही फिल्में काफी सफल रही थीं। तयी इलादा तब्बाली में गौरी की भूमिका के लिए उन्हें कर्नाटक राज्य फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया। 
मणि, माने मागालू और तयी इलादा तब्बाली आदि फिल्में व्यावसायिक रूप से पूरी तरह विफल रही। लगातार फिल्में फ्लॉप होने की वजह से उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया। 2005 और 2006 उनके करियर के लिए बेहतरीन साल रहे। उन्होंने कुल मिलाकर 30 से अधिक फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री के अलावा राधिका ने फिल्म निर्माता और फिल्म वितरक के रूप में भी काम किया। 
राधिका की कुमारस्वामी से दूसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले मात्र 14 साल की उम्र में रतन कुमार नाम के शख्स के साथ 26 नवंबर 2000 को श्री दुर्गा परमेश्वरी मंदिर में शादी की थी। राधिका की मां चाहती थीं कि यह शादी खत्म हो जाए और उन्होंने रतन पर अपनी बेटी से जबरन शादी करने का आरोप लगाया था। अगस्त 2002 में रतन की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी।

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख