sundarkand
✕

'आरआरआर' के लिए अजय देवगन और आलिया भट्ट को मिली इतनी फीस

Updated: शनिवार, 26 मार्च 2022 (16:29 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हो चुकी हैं। इस बिग बजट फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जूनियर एनटीआर और राम चरण की इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम किरदार में हैं।

 
भले ही अजय देवगन और आलिया भट्ट का फिल्म में रोल छोटा है, लेकिन इन्हें तगड़ी फीस मिली है। खबरों के अनुसार अजय देवगन ने फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग को महज 7 दिनों के अन्दर ही पूरा किया था। वहीं आलिया फिल्म में लगभग 10 मिनट के लिए नजर आई हैं।
 
खबरों के अनुसार आलिया भट्ट को छोटे से रोल के बदले में 9 करोड़ रुपए मिले हैं। आलिया को इतनी रकम बॉलीवुड की फिल्म करने के बदले में मिलती हैं। यानी आलिया को उसी हिसाब से पेमेंट किया गया है मानो वे लीड रोल में हो। 
 
अजय देवगन को 35 करोड़ रुपए मिले हैं। अजय भी लगभग इतनी ही रकम एक फिल्म करने की लेते हैं। यानी फीस के मामले में राजामौली ने बॉलीवुड के इन एक्टर्स को निराश नहीं किया है। 
 
वहीं फिल्म में ओलिविया मॉरिस, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डोडी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। सभी ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल ‍जीत लिया है।
 
फिल्म 'आरआरआर' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाते हुए वर्ल्डवाइड 223 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह से आरआरआर भारतीय सिनेमा की नंबर वन ओपनर बन गई है। यह बाहुबली 2 से भी आगे निकल गई है। यानी राजामौली खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख