मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Film Actress Ashalata Wabgaonkar passes away
Written By
Last Modified: मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (10:08 IST)

मशहूर अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित

मशहूर अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित - Film Actress Ashalata Wabgaonkar passes away
हिंदी और मराठी की सशक्त अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का सतारा (महाराष्ट्र) में आज निधन हो गया। वे 79 वर्ष की थीं और कोरोना से संक्रमित थीं। वे अपने नए मराठी शो की शूटिंग कर रही थीं और इसी दौरान बीमारी की चपेट में आईं। 
 
इस शो के 20 से 22 क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को होम क्वारंटाइन किया गया। जिसमें से आशालता की तबियत लगातार बिगड़ती चली गई। 
 
दरअसल मुंबई से एक डांस ग्रुप को एक गाने की शूटिंग के लिए बुलाया गया था और इनमें से ही किसी एक सदस्य के कारण कोरोना वायरस दूसरों को भी हुआ। 
 
2 जुलाई 1941 को जन्मीं आशालता ने सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वे टीवी शो और नाटकों में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराती रही। 
 
जंजीर, नमक हलाल, अपने पराए, वो सात दिन, घायल, राजतिलक, आज की आवाज़ जैसी कई यादगार हिंदी फिल्में भी उन्होंने की। 
ये भी पढ़ें
अनुष्का शर्मा ने स्टाइलिश अंदाज़ में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप