Hanuman Chalisa
✕

'72 हूरें' में दिखेगा आतंकवाद का घिनौना चेहरा, फिल्म का टीजर रिलीज

Updated: रविवार, 4 जून 2023 (17:19 IST)
72 Hoorain Movie Teaser:  दुनिया भर में आतंकवाद एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। बीते दिनों आतंकवाद पर आधारित फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज हुई थी, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब आतंकवाद के मुद्दे पर एक और फिल्म '72 हूरें' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है।
 
इस फिल्म में बताया गया है कि आतंकवादियों को ट्रेनिंग के दौरान इस बात का यकीन दिलाया जाता है कि मरने के बाद 72 कुंवारी लड़कियों जन्नत में उनके सामने हाजिर होगी। ऐसे में यह आतंकवादी‌ मरने के बाद 72 हूरें के साथ अय्याशी के सपने‌ देखने‌ लगते हैं। इस लालच में वह क्रूर घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूकते हैं।
 
फ़िल्म का टीज़र एक रिएलिटी चेक की तरह सामने‌ आया है, जिसमें दिखाया गया है कि सुसाइड बॉम्बिंग आम‌ लोगों की ब्रेन‌वॉशिंग का नतीजा होता है। साधारण लोगों को धर्म और आस्था के नाम पर आतंकवाद की राह पर चलने के लिए मजबूर किया जाता है। 
 
फिल्म के निर्देशक संजय पूरण सिंह ने कहा, आम लोगों को धीरे-धीरे दिया जा रहा दिमागी जहर उन्हें आतंकवादी बना रहा है। ये आत्मघाती हमलावर भी हमारी तरह ही साधारण परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, जो आतंकी आकाओं द्वारा दिखाए गये ग़लत रास्तों व ब्रेनवॉशिंग की बलि चढ़ जाते हैं और फिर खूंखार आतंकवादी में तब्दील हो जाते हैं। 
 
उन्होंने कहा, 72 हूरों की खुशफहमी के चलते वो बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ते हैं और फिर उनका अंजाम बहुत ही दर्दनाक होता है। हमें ये समझने की ज़रूरत है कि बड़े पैमाने पर लोगों को बरगला कर उन्हें आतंकवाद के रास्ते पर ले जाया जा रहा है। ऐसे में अब आतंकवाद की जड़ों को खोजने और उसे समूल रूप से नष्ट करना बेहद आवश्यक हो गया है।
 
फिल्म '72 हूरें' में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर अहम किरदार में है। इस फिल्म को गुलाब सिंह तंवर ने‌ बनाया है और अशोक पंडित इसके को-डायरेक्टर हैं। यह फिल्म 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की‌ जाएगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मार्वल छोड़ ‘रामायण’ की दीवानी होगी Gen Z! रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा गणित?

अब किसी प्रदर्शन में नहीं लूंगा हिस्सा, 'भारत छोड़ो नोटिस' मामले पर इमरान खान ने हाईकोर्ट में मांगी माफी

दीया मिर्जा के 'इको-फ्रेंडली दिवाली' वीडियो को BJP के विरोध के बाद BMC ने हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- यह जनस्वास्थ्य का मामला

‘हनुमान अंश’ की करोड़ों की कमाई के बाद छिड़ी जंग, फिल्म के अधिकारों पर आमने-सामने आए मेकर्स

‘रामायण’ में रवि दुबे बने लक्ष्मण, नए पोस्टर में दिखा दमदार योद्धा का अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख