Hanuman Chalisa

फरहान अख्तर की 'तूफान' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Updated: गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (14:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर कि फिल्म 'तूफान' लंबे समय से सुर्खियों में हैं। हाल ही फिल्म का जबरदस्त लुक रिलीज हुआ है। फर्स्ट लुक में फरहान अख्तर मस्कुलर बॉडी में नजर आ रहे हैं।

 
फरहान ने फिल्म से अपने फर्स्ट लुक के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट भी शेयर की। फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए फरहान ने लिखा, 'जब जिंदगी मुश्किल हो जाए, तो आपको मजबूत बनना पड़ेगा। भाग मिल्खा भाग की टीम की और से ये नई पेशकश 2 अक्टूबर 2020 में जनता के सामने होगी।'

बॉलीवुड2019 के सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए क्लिक करें
 
फिल्म के पहले लुक से ही फरहान का तूफानी लुक कहा जा रहा है। इस फिल्म में फरहान एक नेशनल लेवल बॉक्सर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। तूफान का डायरेक्शन राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने किया है। फिल्म में फरहान के अलावा मृणाल ठाकुर, परेश रावल, विजय मौर्य भी नजर आएंगे।

आरओएमपी पिक्चर्स के साथ एसोसिएशन में एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म 'तूफ़ान' में फरहान अख्तर एक राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। खुद को बॉक्सर जैसा दिखाने के लिए फरहान ने पिछले पूरे साल खूब मेहनत की है।
 
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए फरहान अख्तर ने कहा, 'इस स्तर पर प्रयास करना तभी संभव है जब कहानी आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है। हम यह फिल्म शरीर सौष्ठव दिखाने के लिए नहीं बना रहे हैं, लेकिन दर्शकों को भावनात्मक रूप से इस किरदार के लिए जोड़ने की खातिर ऐसा करना जरूरी है।'
 
बता दें कि फरहान अख्तर आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी अहम रोल में थे।

Show comments

September 2026 Movie Releases: मिर्जापुर से लेकर हैवान तक, सितंबर में बड़े पर्दे पर मचेगा गदर, देखें पूरी लिस्ट

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के 23 साल: मोना सिंह की वर्सेटिलिटी का शानदार सफर पर डालें एक नजर

'दायरा' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने-सामने

चेरी प्रिंट टैंक टॉप में रीवा अरोड़ा का बोल्ड अंदाज, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

Toxic Box Office Report: बंपर ओपनिंग के बाद औंधे मुंह गिरी यश की 'टॉक्सिक', बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खस्ता?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख