dharma sangrah
✕

फिल्म 'विस्फोट' से कमबैक करने जा रहे फरदीन खान, निभाएंगे यह किरदार

Updated: सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (17:16 IST)
बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान बीते दिनों अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में थे। बड़े पर्दे से दूरी बनाने के बाद फरदीन का वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थी जिसमें वह फैट टू फिट नजर आए थे।

 
इसके बाद से फरदीन खान के बॉलीवुड कमबैक की खबरें आने लगी थी। फरदीन ने भी बीते साल पुष्टि की थी कि वह कमबैक करने के लिए तैयार हैं। फरदीन खान की आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में नजर आए थे। 
 
अब ताजा खबरों के अनुसार फरदीन खान फिल्म 'विस्फोट' से बॉलीवुड कमबैक करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। फरदीन फिल्म में टैक्सी ड्राइवर और एक एक्स ड्रग डीलर का रोल करने वाले हैं जबकि रितेश एक कमर्शियल एयरलाइन पायलेट का किरदार निभाएंगे। फिल्म को संजय गुप्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म का अभी तक ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
 
फरदीन खान ने दिसंबर में इंटरव्यू में कहा था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतने लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहूंगा, लेकिन ऐसा हुआ। शुरू में मुझे और मेरी पत्नी नताशा को लंदन जाना पड़ा, क्योंकि हमें बेबी को लेकर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। साल 2013 में आखिरकार हमारी बेटी हुई। 
 
इतना समय कब बीत गया, पता ही नहीं चला। मुझे मुंबई और लंदन के बीच अप-डाउन करना पड़ा, क्योंकि हमने आईवीएफ प्रोसेस चुना था। मुंबई से दूर जाने की प्लानिंग नहीं थी, मैं परिस्थितियों से निपट रहा था। अब मैं दो सुंदर बच्चों के साथ खुश हूं और काम से दूर हूं। 
 
उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि मेरे लिए काम पर वापस जाने का समय आ गया है। काम पर मेरी वापसी व्यवस्थित रूप से हुई। यह तब हुआ जब यह होना ही था। मैं अच्छा सार्थक काम करना चाहता हूं।
 
बता दें कि फरदीन खान ने 90 के दशक में फिल्म 'प्रेम अगन' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद वे लव के लिए कुछ भी करेगा, ओम जय जगदीश, हे बेबी, जानशीं और ऑल द बेस्ट जैसी फिल्मों में नजर आए। उनकी आखिरी फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई 'दूल्हा मिल गया' थी।
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख