Daily Horoscope
✕

फरदीन खान ने वजन किया कम, वापसी के लिए तैयार

Updated: सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (12:54 IST)
फिल्ममेकर और अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने बतौर अभिनेता छोटी पारी खेली और फिर उनकी रूचि एकदम खत्म हो गई। उन्होंने अपने पर ध्यान देना बंद कर दिया और हैंडसम फरदीन बेहद मोटे हो गए। 
 
वर्ष 2016 में जब बढ़े हुए वजन के साथ फरदीन के कुछ फोटो सामने आए तो तुरंत वायरल हो गए। कई लोगो ने उन्हें ट्रोल किया। फरदीन भी जवाब देने में पीछे नहीं हटे और उन्होंने ट्वीट किया कि वे इस पर शर्मिंदा नहीं है, लेकिन इस तरह का ट्रेंड डिस्टर्बिंग है। 
 
फरदीन के फैंस यह जान कर खुश हो सकते हैं कि एक बार फिर फरदीन वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपना वजन बहुत कम कर लिया है और फिर से हैंडसम नजर आने लगे हैं। 
 
हाल ही में उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ऑफिस में देखा गया और उसी के बाद से चर्चाएं चल पड़ी हैं कि फरदीन अभिनय की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं। 
 
फरदीन की आखिरी रिलीज फिल्म 'दूल्हा मिल गया' थी, जो 2010 में रिलीज हुई थी। उसके बाद से फरदीन गायब से हो गए और फिल्मी पार्टियों में भी नजर नहीं आए। 
 
46 वर्षीय फरदीन खान ने 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से अपनी शुरुआत की थी। जंगल (2000), प्यार तूने क्या किया (2001), खुशी (2003), देव (2004), फिदा (2004), नो एंट्री (2005), एसिड फैक्ट्री (2009) उनकी उल्लेखनीय फिल्में हैं। 

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख