kundali milan
✕

बिग बॉस 14 : पुराने घोड़ों पर दांव लगा कर रेस जीतने की उम्मीद!

Updated: सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (12:35 IST)
बिग बॉस 14 के मेकर्स ने भी यह बात मान ली है कि उनके घोड़ों (कंटेस्टेंट्स) में ही इतना दम नहीं है कि लोग इस शो को देखें, इस कारण शो की टीआरपी लगातार नीचे की ओर आ रही थी इसलिए उन्होंने पिछले आठ-दस दिन में अपने ज्यादातर कंटेस्टंट्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब सिर्फ चार लोग बचे हैं, रूबीना, अभिनव, एजाज और जैस्मिन। 
 
शो के होस्ट खुद सलमान खान ने भी बार-बार प्रतियोगियों से कहा कि इस बार शो में मजा नहीं आ रहा है। लोग सिर्फ वीकेंड पर सलमान को देखने ही आते हैं। बिग बॉस में जो झगड़े हैं, विवाद हैं, मनोरंजन है वो मसाला नहीं मिल रहा है, लेकिन उन लोगों के कानों पर जूं नहीं रेंगी।


 
बिग बॉस शो का एक विशेष दर्शक है जो इस तरह के मसाले देखना पसंद करता है, लेकिन उसे पेट पर खुराक नहीं मिल रही थी। शो की शुरुआत में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान जैसे सितारों का टेका लगाया गया, लेकिन उनके जाते ही शो की टीआरपी धड़ाम हो गई। अब एक बार फिर पुराने 'घोड़ों' को बुलाया गया है ताकि वे शो में वो लहर पैदा कर सकें जिसके लिए यह शो जाना जाता है। 

Photo : Instagram

 
विकास गुप्ता, राखी सावंत, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन, अर्शी खान और मनु पंजाबी को फिर बुलाया गया है। विकास गुप्ता को 'मास्टरमाइंड' कहा जाता है और उनसे नए दांवपेंचों की उम्मीद है। राखी सावंत बड़बोलापन और द्विअर्थी संवादों के लिए जानी जाती हैं। कश्मीरा शाह से कुछ तड़कों की उम्मीद है। अर्शी खान की अदाएं अभी भी जारी हैं। राहुल महाजन की हंसी मशहूर है। मनु पंजाबी संख्या ब ढ़ाने के लिए आए हैं। इन पुराने खिलाड़ियों से बासी कढ़ी में उबाल लाने की कोशिश की गई है और इससे साफ हुआ है कि बिग बॉस वालों के सामने दमदार नए चेहरों का टोटा पड़ गया है और ओल्ड इज़ गोल्ड का सहारा उन्हें लेना पड़ रहा है। 


 
राखी सावंत की अश्लीलता जारी है और वीकेंड का वॉर में जिस तरह से उन्होंने कुछ बातें बोली हैं उससे यह बात स्पष्ट हो गई है कि आने वाले दिनों में शो में अश्लीलता नजर आए। झगड़ों का स्तर गिर जाए। वो बातें फिर सामने आए जिसके लिए यह शो जाना जाता है, लेकिन क्या इन पुराने चेहरों से दर्शक बोर नहीं हो गए हैं? वे इन पुराने खिलाड़ियों की नस-नस से वाकिफ हैं कि ये कब क्या कदम उठाएंगे।
 
कुल मिलाकर बिग बॉस 14 गाड़ी इस तरह बेपटरी हुई है कि पटरी पर लाने की सारी कोशिशें विफल हो रही हैं। अब इन पुराने 'घोड़ों' से उम्मीद है कि वे न केवल गाड़ी को पटरी पर लाएंगे बल्कि रेस भी जितवाएंगे। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख