शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. farah khan wishes gauri khan happy birthday prayer for aryan get bail soon
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (12:40 IST)

गौरी खान के जन्मदिन पर फराह खान ने की 'बेस्ट गिफ्ट मिलने की दुआ, बोलीं- मां जितनी ताकत किसी में नहीं...

गौरी खान के जन्मदिन पर फराह खान ने की 'बेस्ट गिफ्ट मिलने की दुआ, बोलीं- मां जितनी ताकत किसी में नहीं... - farah khan wishes gauri khan happy birthday prayer for aryan get bail soon
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का 51वां बर्थडे बेहद फीका रहने वाला है, क्योंकि उनका बेटा आर्यन खान ड्रग्स केस में न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होना है।

 
बॉलीवुड के कई सेलेब्स आर्यन खान के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं। शाहरुख खान के परिवार से करीब से जुड़ी कोरियोग्राफर फराह खान ने भी आर्यन की रिहाई की दुआ की है। 
 
फराह खान ने गौरी खान को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, एक मां जितनी ताकत किसी में नहीं है। माता-पिता की दुआएं पहाड़ों और समुद्र को भी हिला सकती हैं। सबसे मजबूत मां और महिला, जिनकी हिम्मत को मैंने पिछले कुछ हफ्तों में खुद देखा है, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं। गौरी खान, आज आपको जन्मदिन का बेस्ट गिफ्ट मिलने की दुआ करती हूं।
 
बता दें कि आर्यन खान को कोर्ट ने ड्रग्स केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आज आर्यन खान की जमानत की सुनवाई मुंबई के कोर्ट में होनी है।सभी कि निगाहें इसी तरफ टिकी है कि क्या आर्यन को आज बेल मिलेगी या जेल? शुक्रवार को 12:30 बजे कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। आर्यन खान की तरफ से वकील सतीश मानशिंदे केस लड़ रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार अगर आर्यन खान की जमानत याचिका खा‍रिज हुई तो उन्हें आर्थर रोड़ जेल ले जाया जाएगा। मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में एनसीबी की टीम ने छापेमारी करके ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे।
 
ये भी पढ़ें
मार्केट में पुरानी गर्लफ्रैंड मिल गई : चुटकुला हंसा देगा आपको