• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suhana khan wished her mother gauri khan happy birthday shares throwback photo
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (11:30 IST)

सुहाना खान ने मां गौरी खान को किया बर्थडे विश, शेयर की खास तस्वीर

Gauri Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का 8 अक्टूबर को 51वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर सुहाना खान ने एक खास तस्वीर शेयर करके अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है।

 
सुहाना खान ने शाहरुख खान और गौरी खान की एक ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां।' 
 
बता दें कि गौरी खान का बर्थडे इस साल बेहद फीका रहने वाला है, क्योंकि उनके बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। आज आर्यन की जमानत की सुनवाई होनी है।
 
शाहरुख खान और गौरी की जोड़ी पावरफुल और परफेक्ट कपल में से एक मानी जाती है। उनकी लव स्टोरी एक फिल्मी कहानी की तरह ही है। साल 1984 में दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। तब शाहरुख खान की उम्र 18 साल थी। पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही थीं।
 
जब शाहरुख ने उनके साथ डांस करना चाहा तो उन्होंने खास रुचि नहीं दिखाई और कह दिया कि वो अपने बॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। गौरी की बात सुन शाहरुख को झटका लगा। बाद में पता चला कि गौरी का कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। उन्होंने उनसे झूठ बोला था। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था।
 
ये भी पढ़ें
राजकुमार के अजब-गजब किस्से... पढ़कर रह जाएंगे दंग