शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 afsana khan wants to kiss shamita shetty
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (17:30 IST)

Bigg Boss 15 : अफसाना खान के अंदर का राक्षस जागा, मांगा शमिता शेट्टी से किस

Bigg Boss 15 : अफसाना खान के अंदर का राक्षस जागा, मांगा शमिता शेट्टी से किस - bigg boss 15 afsana khan wants to kiss shamita shetty
'बिग बॉस 15' के घर में पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। हर कंटेस्टेंट्स एंटरटेन करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। वहीं अब अफसाना खान ने शमिता शेट्टी से किस की डिमांड करके सबको चौंका दिया है।
 
दरअसल, तेजस्वी की डिमांड पर बिग बॉस लड़कियों की मेकअप किट वापस लौटा देते हैं। जिससे सभी लड़कियां खुश हो जाती हैं। इसी बीच अफसाना के अंदर का भूत जाग जाता है और वो शमिता को पकड़ लेती हैं। अफसान शमिता से कहती हैं कि उनके अंदर का राक्षस जाग उठा है उसे किस चाहिए।
 
अफसाना शमिता के उपर चढ़ जाती हैं और उन्हें जबरदस्ती किस करने लगती हैं। वहीं जय और प्रतीक के बीच झगड़ा और बढ़ गया है। गु्स्से में प्रतीक ने बिग बॉस के घर में तोड़फोड़ भी कर दी है। जिसके बाद सभी जंगलवासियों को नॉमिनेट करने के लिए उकसाया जाता है।
 
ये भी पढ़ें
मलयालम फिल्म '#होम' का बनेगा हिन्दी रीमेक, दिखेगा सोशल मीडिया का रिश्तों पर प्रभाव