Hanuman Chalisa
✕

फराह खान ने होली को बताया छपरियों का पसंदीदा त्योहार, यूजर्स ने लगाई क्लास

Updated: शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (10:31 IST)
फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टशेफ' को जज करती नजर आ रही हैं। लेकिन इस शो में अपने एक कमेंट को लेकर फराह खान विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, फराह खान ने होली को 'छपरी लोगों का फेवरेट फेस्टिवल' बताया है। 
 
फराह खान ने शो के एक एपिसोड में होली को लेकर कमेंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर गौरव खन्ना और शेफ विकास खन्ना आपस में बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं फराह खान कैमरे में देखकर कह रही हैं, 'सारे छपरी लोगों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है। ये याद रखना।'
 
फराह खान की ये बात यूजर्स को पसंद नहीं आई और वे सोशल मीडिया पर उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'होली को छपरियों का त्योहार बताने वाली फराह खान में हिम्मत है तो यही ज्ञान ईद पर भी दे! हिंदू त्योहारों का अपमान करना सेक्युलरिज़्म नहीं, मानसिक दिवालियापन है।' 
 
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इनका मतलब क्या है छपरी? देखो कौन बोल रहा है।' एक अन्य ने लिखा, 'अगर होली छपरियों के लिए है, तो फिर फराह ने क्यों शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' में होली मनाई थी?'
 
उदित नारायण का भी उड़ाया था मजाक 
फराह खान अपने यूट्यूब ब्लॉग को लेकर भी चर्चा में हैं। वह कुकिंग रिलेटेड मजेदार वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में वह सानिया मिर्जा के घर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने सानिया मिर्जा के बेटे संग उदित नारायण के किसिंग विवाद पर मजाक किया। 
 
दरअसल, सानिया का बेटा इजहान फराह से बॉल छीनने की कोशिश कर रहा था। लेकिन फराह उसे दे नहीं रही थीं। बाद में फराह इजहान से कहती हैं अगर उसे बॉल चाहिए तो उन्हें गाल पर किस कर दे। लेकिन इजहान पीछे हटकर बॉल लेन की कोशिश करता है। इसपर फराह कहती हैं, 'पहले तुमको मुझे एक किस देना होगा।' फिर फराह मजाक में कहती हैं, 'चलो उदित जी ने जैसा किया, वो करो।' 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख