biodatamaker

सलमान से पीछा छुड़ाया तो अब इस खान से टकराईं ऐश्वर्या राय बच्चन

Updated: शुक्रवार, 1 जून 2018 (16:00 IST)
लंबे समय से चर्चा चल रही है ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'फन्ने खां' की। ऐश्वर्या की इस फिल्म की शुरुआत 2017 में हो चुकी थी लेकिन फिल्म लेट होती जा रही है। इसमें ऐश्वर्या एक फेमस सिंगर का किरदार निभा रही हैं। ऐश्वर्या का गॉर्जियस अवतार फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म का इंतज़ार दर्शकों को काफी वक्त से है लेकिन ‍‍रिलीज डेट तय नहीं हो पा रही है। 
 
'फन्ने खां' में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव भी हैं। पहले खबर थी कि फिल्म सलमान खान की 'रेस 3' के साथ क्लैश करेगी और इसे इस वर्ष की सबसे बड़ी टक्कर माना जा रहा था। हालांकि फिल्म का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है। 
 
फिल्म की रिलीज़ डेट पहले 15 जून थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 13 जुलाई 2018 कर दिया गया। इसके बाद फिल्म एक बार फिर आगे बढ़ी है। अभी पता नहीं चल पाया है कि आखिर क्यों रिलीज़ में इतनी देरी हो रही है। लेकिन खबर के मुताबिक अब फिल्म को 3 अगस्त 2018 को रिलीज किया जाना है। फाइनली ऐश्वर्या, अनिल और राजकुमार स्टारर यह फिल्म इस तारीख को रिलीज़ होने वाली है। 
 
लेकिन फिल्म की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। पहले फिल्म सलमान खान की 'रेस 3' से टकराने वाली थी, अब 3 अगस्त को यह इरफान खान की फिल्म 'कारवां' के साथ क्लैश होगी। दिलचस्प बात यह है कि 'कारवां' पहले 10 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने फिल्म को सोलो रिलीज़ देने के लिए इसे प्रीपांड कर दिया। हालांकि अब ना तो 'फन्ने खां' और ना ही 'कारवां' की सोलो रिलीज़ हो पाएगी। 

ALSO READ: 'लवरात्रि' पर सलमान खान को पीटने वाले को दो लाख रुपए
 
फिल्म के निर्देशक अतुल मांजरेकर हैं और इसे राकेश ओम प्रकाश मेहरा द्वारा निर्मित किया गया है। इसके अलावा ऐश्वर्या राय फिल्म 'वो कौन थी?' और 'रात और दिन' के रिमेक में भी नज़र आएंगी। वहीं एक्टर इरफान खान अपनी बीमारी के चलते विदेश गए हुए हैं। 

Show comments

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ से ‘फूलों का तारों का’ तक, राखी के ये गीत हैं अमर

बॉलीवुड में राखी का बदलता रंग: इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाई भाई-बहन के प्यार की गहराई

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख