Daily Horoscope
✕

संजू के ट्रेलर पर बहन प्रिया दत्त का रिएक्शन

Updated: शुक्रवार, 1 जून 2018 (15:55 IST)
फिल्म 'संजू' का आखिरकार ट्रेलर रिलीज़ हो ही गया है। ट्रेलर की जबर्दस्त तारीफ भी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर के काम को उनके अब तक के कामों से बेहतर बताया जा रहा है। संजय दत्त के फैंस के लिए यह किसी सौगात से कम नहीं है। 
 
संजय दत्त की इस बायोपिक 'संजू' में उनकी ज़िंदगी के बारे में हर खुलासे किए गए हैं। संजय के गलत कामों से लेकर उनके अच्छे जीवन तक, फिल्म में हर तरह की परिस्थिती खुलकर दिखाई गई। ट्रेलर पर दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया है। साथ ही संजय दत्त के परिवार ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हाल ही में संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने बायोपिक के बारे में अपनी फीलिंग्स शेयर की। 
 
हाल ही में प्रिया दत्त ने इस फिल्म के बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि वे फिल्म में रणबीर कपूर के काम से कितनी प्रभावित हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी उनके भैया की 100 प्रतिशत एक्टिंग नहीं कर सकता है। लेकिन रणबीर को संजय दत्त को रूप में स्क्रीन पर दिखाने में फिल्म कामयाब रही। बायोपिक बनाने के लिए संजय दत्त के परिवार से बहुत सहयोग लेना पड़ा जिसके लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी ने काफी मेहनत की। 
 
प्रिया दत्त ने यह भी बताया कि क्यों उन्हें राजकुमार हिरानी और उनके विज़न पर इतना भरोसा है। उनके अनुसार राजकुमार बहुत टैक्टफुल होते हैं जब बात कैमरे पर इमोशंस दिखाने की होती है। उन्हें पता है कि किस स्थिती को कैसे पेश करना है। प्रिया ने फिल्म के सबसे प्रभावशाली सीन के बारे में भी बताया। प्रिया को वे सभी सीन पसंद आए जिसमें सुनील दत्त उर्फ ​​परेश रावल और संजय उर्फ रणबीर कपूर के रिश्ते को दर्शाया गया है। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख