सम्बंधित जानकारी
- जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की हुई जोरदार फाइट, जॉन ने बताया परमाणु विस्फोट
- बेटी के साथ आमिर खान के फोटो को देख भड़के लोग, कहा आपत्तिजनक
- इस टॉप क्रिकेटर को डेट कर रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल
- सांवला रंग भी है खूबसूरती की निशानी : इन हीरोइनों ने मचाई धूम
- क्या आप नशेड़ी, औरतखोर और अवैध हथियार रखने वाले की फिल्म 'संजू' देखना पसंद करेंगे?
वैलेंटाइन डे पर इस फिल्म की रिलीज के साथ होगा सनी देओल का धमाका
सनी देओल इस समय बेहद व्यस्त हैं। उनकी यमला पगला दीवाना फिर से और भैय्याजी सुपरहिट जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
साथ ही वे बॉबी देओल को लेकर भी फिल्म प्लान कर रहे हैं जिनके करियर में इस समय फिर बहार आई हुई है।
अब सनी देओल वैलेंटाइन डे पर धमाका करने जा रहे हैं।
सनी अपने बेटे करण देओल को लेकर 'पल पल दिल के पास' बना रहे हैं। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग पूरी हो चुकी है। सनी देओल एक अच्छी रिलीज डेट भी ढूंढ रहे हैं।
सनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार वे अगले वर्ष वैलेंटाइन डे वाले सप्ताह में फिल्म को प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं। चूंकि यह एक लव स्टोरी है इसलिए सनी को यह रिलीज डेट परफेक्ट लग रही है।
