सम्बंधित जानकारी
- इस टॉप क्रिकेटर को डेट कर रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल
- सांवला रंग भी है खूबसूरती की निशानी : इन हीरोइनों ने मचाई धूम
- क्या आप नशेड़ी, औरतखोर और अवैध हथियार रखने वाले की फिल्म 'संजू' देखना पसंद करेंगे?
- जिसने सलमान खान को फिल्म में लेने के लिए कहा उसे ही सलमान ने बाहर का रास्ता दिखा दिया!
- ऐश्वर्या के हाथ की बनाई सब्जी देखकर भड़के अभिषेक
बेटी के साथ आमिर खान के फोटो को देख भड़के लोग, कहा आपत्तिजनक
सोशल मीडिया पर जिस तरह से लोग कमेंट्स करते हैं उसे पढ़ कर लगता है कि बाहर से भले ही लोग आधुनिक हो गए हों, लेकिन दिमाग उनका सदियों पुराना है जिसमें कचरा और बकवास बातें भरी हुई हैं।
हाल ही में आमिर खान ने अपनी 21 वर्षीय बेटी इरा खान के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें पिता-पुत्री हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह तस्वीर आपत्तिजनक लगी।
दनादन कमेंट्स आना शुरू हो गए। किसी ने कहा कि रमज़ान का खयाल रखो। किसी ने कहा कि आमिर मैं कलाकार के तौर पर आपकी बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन इस तरह की तस्वीर पर आपको शर्म आनी चाहिए।
दूसरी ओर कई लोगों ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह पिता और बेटी की बांडिंग है। उन्होंने इस फोटो की तारीफ करते हुए बुराई करने वालों को लताड़ लगाई है।
