बुधवार, 15 अप्रैल 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra oscar 2026 look white gown bulgari necklace photos viral
Last Modified: सोमवार, 16 मार्च 2026 (13:49 IST)

ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर छाईं प्रियंका चोपड़ा, व्हाइट गाउन में लूटी महफिल

Priyanka Chopra Oscar 2026
98वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला। ऑस्कर इवेंट में प्रियंका बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने अपने लुक से लाइमलाइट लुट ली। 
 
प्रियंका ने ऑस्कर नाइट के ‍लिए एक व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन को चुना, जो उनकी टोंड बॉडी को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने मोनोटोन लुक चुना। उन्होंने अपने लुक को फिटेड कोर्सेट टॉप, थाई हाई स्लिट स्कर्ट और फेदर ट्रिम्स से ग्लैमर बनाया। 
 
प्रियंका के लुक का सबसे बड़ा आकर्षण उनका नेकपीस था। बुल्गारी के इस शानदार नेकलेस में ब्लू सैफायर और ग्रीन एमरल्ड का जो तालमेल था, उसने पूरे आउटफिट में एक रॉयल वाइब जोड़ दी।
 
तस्वीरों में प्रियंका एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 
 
प्रियंका ने ड्यूई बेस मेकअप और खुले स्ट्रेड बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया। उनका लुक ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिला रहा है। 
 
प्रियंका के इस लुक को देखने के बाद फैंस ने उन्हें ग्लोबल फैशन आइकन का टैग दिया है। फैंस लगातार प्रियंका की तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जुड़ी सभी अहम जानकारियों को सरल और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' अब 'मातृभूमि' के नाम से होगी रिलीज़, जानिए इसके पीछे की कहानी