ऑस्कर 2026 के मंच पर जेविर बार्डेम ने लगाया 'Free Palestine' का नारा, प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस साल का ऑस्कर समारोह केवल फिल्मों और ग्लैमर के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर में चल रहे राजनीतिक तनाव और युद्ध विरोधी संदेशों के लिए याद किया जाएगा। इस शाम का सबसे बड़ा और 'माइक ड्रॉप' मोमेंट तब आया जब स्पेनिश अभिनेता जेवियर बार्डेम और बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा एक साथ मंच पर पहुंचे।
प्रियंका चोपड़ा और जेवियर बार्डेम 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' का अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर आए थे। इस दौरान जेवियर ने मौजूदा जंग के हालातों को देखने हुए एक स्ट्रॉन्ग पॉलिटिकल मैसेज दिया। वह फिलिस्तान को सपोर्ट करते नजर आए। उन्होंने अपनी स्पीच में 'नो टू वॉर' और 'फ्री फिलिस्तान' के नारे लगाए।
जेवियर ने स्टेज पर अपनी बात रखते हुए कहा, 'युद्ध को ना कहें और फिलिस्तीन को आजाद करें' (No to war and Free Palestine) जब जेवियर यह संदेश दे रहे थे, तब प्रियंका एक पल के लिए हैरान दिखीं, फिर उन्होंने सिर हिलाकर शांति के इस संदेश का समर्थन किया।
जेवियर बार्डेम ने अपने टक्सीडो पर 'नो टू वार' का पिन और फिलिस्तीन के समर्थन वाला पैच भी लगाया हुआ था। इस साहसी कदम का वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
2026 का यह ऑस्कर समारोह ऐसे समय में आयोजित हुआ जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं। कैलिफोर्निया पर संभावित खतरों की चेतावनियों के बीच समारोह को पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न कराया गया। रेड कार्पेट से लेकर मुख्य मंच तक, कई सितारों ने युद्ध विरोधी रिबन और पिन पहनकर शांति की अपील की।