ramcharitmanas

अक्षय कुमार से फैन ने पूछा नितारा का हालचाल, एक्टर बोले- सुबह ही उसने मुझे साइकिल रेस में हराया है

Updated: बुधवार, 20 मई 2020 (15:56 IST)
लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में से एक अक्षय कुमार भी इन दिनों घर पर बैठे हुए है। अक्षय अपने बच्चों और पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव बने हुए हैं।

 
अक्षय सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। वहीं वो अपने फैंस के सवालों का जवाब भी दे रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे वे बेटी नितारा से साइकिल की रेस में हार गए। दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसपर फैन ने उनसे सवाल पूछते हुए लिखा कि सर, आप कैसे हैं और आपकी बेटी कैसी है?
 
अक्षय कुमार ने उन्हें रिप्लाई देते हुए लिखा कि मैं अच्छा हूं। घर पर सुरक्षित हूं, परिवार संग हूं। मेरी बेटी भी अच्छी है और मुझे जमीन पर रखती है। अभी सुबह ही उसने मुझे साइकिल रेस में हराया है।
 
बता दें कि कोरोना वायरस संकट में अक्षय कुमार दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए दान दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई पुलिस को सेंसर वाले GOQii के 1000 रिस्ट बैंड दिए हैं। इस बैंड के जरिए कोविड 19 के लक्षणों के बारे में पता लगाया जा सकता है।
 
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे आने वाले समय में कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। वो सुर्यवंशी, लक्ष्मी बम, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, अतरंगी रे जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे। 
 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख