biodatamaker

बैन होंगे FB, Insta तो सबसे ज्यादा होगा फिल्म इंडस्ट्री पर असर

Updated: मंगलवार, 25 मई 2021 (12:21 IST)
खबर है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम बैन होंगे। यदि ऐसा होता है तो सबसे ज्यादा असर फिल्म इंडस्ट्री पर ही होगा। कैसे? आइए जानते हैं।
 
ट्रेलर/पोस्टर लांचिंग
आजकल फिल्मों के ट्रेलर और पोस्टर सीधे सोशल मीडिया के जरिये ही लांच किए जाते हैं। सोशल मीडिया की ताकत से तुरंत ही ये करोड़ों लोगों तक पहुंच जाते हैं चाहे वो ठेठ गांव में बैठा हो या दूर दुनिया के किसी देश में। तुरंत उस तक खबर पहुंच जाती हैं। 
 
पीआर की जरूरत 
पीआर डिपार्टमेंट ज्यादातर बड़े कलाकार रखते हैं क्योंकि इनका खर्चा बहुत होता है। छोटे कलाकार सोशल मीडिया से यह काम चला कर खर्चा बचाते हैं। वे अपनी छोटी-छोटी जानकारियां, जैसे फैशन, घूमना, खाना आदि बातें सोशल मीडिया पर बता कर चर्चा में बने रहते हैं।
 
कम हो जाएगी कमाई
कुछ सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर पोस्टिंग करने के बदले में अच्छीद खासी कमाई करते हैं। किसी प्रोडक्ट या फिल्म या कलाकार की तारीफ करने के बदले में उन्हें ये पैसा मिलता है। 
 
कुछ चेहरे भूला दिए जाएंगे 
कई स्टार्स ऐसे हैं जो सोशल मीडिया नहीं होता तो कब के गुमनामी के अंधेरे में गुम हो चुके होते। अमीषा पटेल, पूनम पांडे, किम शर्मा, पूजा बत्रा जैसे‍ सितारे केवल फेसबुक और इंस्टाग्राम के कारण ही लोगों की यादों में ताजा हैं। यदि फेसबुक और इंस्टा पर बैन लग गया तो ये जल्दी ही भूला दिए जाएंगे।
 
टीवी शो का खेल
टीवी इंडस्ट्री और कलाकार भी इन सोशल मीडिया पर बहुत निर्भर है। फैंस से इंटरेक्ट कर वे अपनी टीआरपी और लोकप्रियता बढ़ाते रहते हैं। 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख