• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. esha gupta looking so hot in her latest boss lady look photos viral
Last Modified: गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (11:10 IST)

Esha Gupta का बॉस लेडी लुक, एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज ने मचाई सनसनी

esha gupta looking so hot in her latest boss lady look photos viral - esha gupta looking so hot in her latest boss lady look photos viral
Esha Gupta Boss Lady Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भले ही फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन वह अपनी हॉट एंड बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। ईशा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी ग्लैमरस तस्वीरों से भरा हुआ है। 
 
हाल ही में ईशा गुप्ता ने अपना बॉस लेडी लुक फैंस के साथ शेयर किया है। तस्वीरों में ईशा लाइट ग्रीन कलर की ट्राउजर-ब्लेजर और ब्रालेट पहने नजरआ रही हैं। इस ड्रेस में ईशा काफी हॉट लग रही हैं। 
 
ईशा गुप्ता ने न्यूड मेकअप, खुले बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गले में हार्ट शेप का नेकलेस कैरी किया है। 
 
ईशा ने पैरों में बेहद स्टालिश ग्रीन कलर की हाई हिल्स कैरी की है। तस्वीरों में ईशा बोल्ड अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। 
 
ईशा गुप्ता की इन बोल्ड तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '90 के दशक की सुपर मॉडल वाइब्स।' एक अन्य ने लिखा, 'हॉटी।' इसके अलावा फैंस फायर और हार्ट की इमोजी भी कमेंट कर रहे हैं। 
 
ईशा गुप्ता आखिरी बार वेब सीरीज 'आश्रम 3' में नजर आई थीं। इस सीरीज में ईशा ने बॉबी देओल संग जमकर इंटीमेट सीन दिए थे।  
 
ये भी पढ़ें
डॉक्टर बनते-बनते कैसे एक्ट्रेस बन गईं Poonam Dhillon