dharma sangrah
✕

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर चलेगा इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो का जादू, इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम

Updated: शुक्रवार, 20 जून 2025 (17:05 IST)
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में बीएसएफ के पिछले 50 सालों की सबसे बड़ी ऑपरेशन की कहानी को ‍दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देवस्कर ने किया है, जबकि इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।
 
‘ग्राउंड जीरो’ में इमरान हाशमी के साथ सई तम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिका में हैं। सिनेमाघरों में प्रशंसा बटोरने के बाद अब इस फिल्म को भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स इस देशभक्ति से भरपूर एक्शन-ड्रामा को देख सकते हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

प्राइम वीडियो ने 'ग्राउंड जीरो' के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया है। ग्राउंड जीरो अब प्राइम वीडियो पर दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम हो रही है। असल घटनाओं से प्रेरित ग्राउंड जीरो की कहानी कश्मीर के तनाव भरे माहौल में बसाई गई है। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
फिल्म में बीएसएफ अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे और उनकी टीम की दो साल तक चली जबरदस्त पड़ताल को दिखाया गया है, जिसमें 2001 के संसद हमले के पीछे छिपे मास्टरमाइंड को पकड़ने की कोशिश की गई। ये फिल्म हमारे सुरक्षाबलों की बहादुरी, हिम्मत और चालाकी को सलाम करती है।
 
ये फिल्म आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशनों की असली और पेचीदा हकीकत को दिखाती है। मिशन कितना जोखिम भरा था, ये भी साफ नजर आता है। साथ ही उन जवानों की देशभक और कुर्बानी को भी पूरे सम्मान के साथ पेश किया गया है, जिनकी वजह से देश ने एक बड़ी जीत दर्ज की थी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख