Hanuman Chalisa
✕

ग्राउंड जीरो का धमाकेदार टीजर रिलीज, बीएसएफ ऑफिसर के किरदार में दिखे इमरान हाशमी

Updated: शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (14:39 IST)
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का फैस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में इमरान हाशमी BSF डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे के रोल में दिखेंगे। फिल्म में वह दो साल तक चली एक हाई-प्रोफाइल नेशनल सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन को लीड करते नजर आएंगे। 
 
हाल ही में इस फिल्म से इमरान हाशमी का दमदार फर्स्ट लुक सामने आया था। अब मेकर्स ने 'ग्राउंड जीरो' का टीजर रिलीज कर दिया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में एक खुफिया मिशन की कहानी दिखाई गई है, जिसने इतिहास का पुरा रुख बदल दिया। 
 
फिल्म के टीजर की शुरुआत कश्मीर के अशांत माहौल से होती है, जहां दिन दहाड़े एक आर्मी ऑफिसर को गोलियों से भून दिया जाता है। एक रिकॉर्डेड वॉइस में आतंकवादी कहता है, 'हिंदुस्तान के वजीर-ए-आलम सुन लें... कश्मीर की आजादी, एक ही मकसद। मोहम्मद इंसाफ करेगा।'
 
इसके बाद इमरान हाशमी एक जानलेवा मिशन पर जाते दिख रहे हैं। इमरान कहते हैं, 'सिर्फ कश्मीर की जमीन हमारी है या यहां के लोग भी?' 
 
'ग्राउंड जीरो' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। तेजस देओस्कर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हान बगाती, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय ने को-प्रोड्यूस किया है। 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख