गुरुवार, 27 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sikandar actor salman khan wears ram mandir watch worth rs 34 lakhs
Last Modified: गुरुवार, 27 मार्च 2025 (17:26 IST)

भगवान राम से जुड़ी घड़ी पहनकर सलमान खान ने जीता फैंस का दिल, जानिए कितनी है कीमत

भगवान राम से जुड़ी घड़ी पहनकर सलमान खान ने जीता फैंस का दिल, जानिए कितनी है कीमत - sikandar actor salman khan wears ram mandir watch worth rs 34 lakhs
सलमान खान की स्टारडम का जलवा बॉलीवुड में बरकरार है। सालों से हिट फिल्मों, चैरिटी वर्क और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के साथ, वो आज भी इंडस्ट्री के सबसे पावरफुल सितारों में से एक हैं। सलमान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। 
 
इसी बीच एक मीडिया इंटरैक्शन के अपनी मज़ाकिया अंदाज़ और चार्म के लिए जाने जाने वाले सलमान, वहां मौजूद फैंस और जर्नलिस्ट्स से बड़े ही गर्मजोशी और अपनापन से मिले। उनकी हल्की-फुल्की बातें सुनकर हर कोई मुस्कुराने लगा, और ये साफ दिखा कि इतनी बड़ी सक्सेस के बावजूद वो कितने डाउन टू अर्थ हैं।
 
इंटरेक्शन के दौरान एक खास पल तब आया जब सलमान खान की कलाई पर राम मंदिर वाली घड़ी नजर आई। ये छोटा सा लेकिन अहम इशारा लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। घड़ी पर बने राम मंदिर के चित्र ने ये दिखाया कि सलमान सभी धर्मों में विश्वास रखते हैं और उनकी सोच हमेशा सेक्युलर रही है। 
 
ये छोटा सा एक्सेसरी पीस एक बड़ा मैसेज दे गया—कि सलमान हर धर्म की इज्जत करते हैं और उनके लिए एकता सबसे ऊपर है। वैसे भी, उनके काम हमेशा शब्दों से ज्यादा बोलते हैं, और ये भी उसी का एक और सबूत था।
 
सलमान खान को यह खास घड़ी उनकी मां और बहनों ने गिफ्ट की है। भाईजान की यह राम मंदिर वॉच काफी एक्सपेंसिव है। जैकेब एंड कंपनी की इस वॉच की कीमत लगभग 34 लाख रुपए है। सलमान खान ने कहा, इस घड़ी को मेरी ईदी बोल सकते हो, ये घड़ी जितनी सुंदर है, इसकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा है।  
 
सलमान खान की जिंदगी उनकी सोच और इंसानियत को समझने का सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने हमेशा हर धर्म का सम्मान किया है और यही वजह है कि लोग उन्हें प्यार से सिकंदर कहते हैं। अपने विश्वासों पर कायम रहते हुए उन्होंने करियर में जो ऊंचाइयां छुई हैं, वो ये साबित करता है कि वो सच में सिकंदर कहलाने के हकदार हैं।
ये भी पढ़ें
द भूतनी से मौनी रॉय, संजय दत्त और पलक तिवारी का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर