Daily Horoscope
✕

एल्विश यादव और मैक्सटर्न के बीच हुई सुलह, तस्वीर शेयर करके यूट्यूबर बोले- भाईचारा ऑन टॉप

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2024 (11:02 IST)
elvish yadav maxtern controversy: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव और यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के बीच का विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। एल्विश ने दिल्ली के यूट्यूबर मैक्सटर्न की गुरुग्राम के एक मॉल में अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी थी। मारपीट करते हुए एल्विश का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
 
इसके बाद मैक्सटर्न ने एक वीडियो शेयर करके बताया था कि एल्विश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और लड़ाई के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की भी कोशिश की थी। उन्होंने एल्विश यादव और उनके साथियों के खिलाफ IPC की धारा 147, 149, 323 और 506 के तहत एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maxtern (@maxtern)

एल्विश यादव ने भी अपनी सफाई में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था। एल्विश ने कहा था कि सागर ने उन्हें उकसाया था और उनके माता-पिता को जलाने की धमकी भी दी थी। उनका नाम खराब करने के लिए इस पूरे विवाद को रिकॉर्ड किया था और कुछ नहीं।

ALSO READ: Oscar 2024 ; एमा स्टोन दूसरी बार बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, फटी ड्रेस पहनकर स्टेज पर पहुंचीं अवॉर्ड लेने
 
इस मामले में नया मोड़ आ गया है। एल्विश यादव और मैक्सटर्न अब दोस्त बन गए हैं। दोनों के बची सुलह हो गई है। एल्विश के दोस्त और साथी कंटेंट क्रिएटर रजत दलाल द्वारा हस्तक्षेप करने के बाद एल्विश यादव और सागर ठाकुर ने अपने मतभेदों को सुलझा लिया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर मैक्सटर्न के गले में हाथ डाले एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'एक घर में बर्तन होते हैं, बजेंगे तो सही। भाईचार ऑन टॉप।'
 
वहीं एल्विश यादव और मैक्सटर्न इंस्टाग्राम पर साथ में लाइव भी आए। इस दौरान सागर ने कहा, एक अन्य यूट्यूबर ने उन्हें एल्विश के खिलाफ उकसाया था, जिसके कारण वह अपना आपा खो बैठे थे। गलतफहमी थी, किसी ने मुझे एल्विश भाई के खिलाफ भड़काने की कोशिश की। मैं यहां उस व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन मैंने एल्विश भाई को सब कुछ बता दिया है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख