Hanuman Chalisa
✕

ड्रग्स केस : आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, जेल में ही कटेगी रात

Updated: बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (17:59 IST)
ड्रग्स केस में फंसे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। आर्यन खान की जमानत याचिका एक बार फिर अगली तारीख के लिए टल गई है।

 
आर्यन के वकील और एनसीबी के बीच लंबी बहस के बाद आर्यन की जमानत पर कोर्ट ने अपना फैसला अगले दिन के लिए सुरक्ष‍ित कर लिया है। अब आर्यन खान की जमानत याचिका पर 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सुनवाई होगी। आर्यन को एक रात और जेल में ही बितानी पड़ेगी।

ALSO READ: Bigg Boss 15 : जय भानुशाली से 'गंदी गाली' सुनने के बाद प्रतीक सहजपाल ने खोया आपा, खुद को मारे थप्पड़
 
खबरों के अनुसार सुनवाई के दौरान आर्यन खान के वकील अमित देसाई ने कहा कि क्रूज से जब्त ड्रग्स का आर्यन से कोई लेना देना नहीं है। आर्यन ने कोई गुनाह नहीं किया है। एनसीबी अच्छा काम कर रही है लेकिन बेगुनाहों को न फंसाए। वहीं एनसीबी ने कोर्ट में कहा कि आरोपी से कोई बरामदगी नहीं हुई लेकिन वो बड़ी साजिश का हिस्सा है। विदेशों से लेन देन की जांच जरूरी है। 
 
एनसीबी ने आर्यन की जमानत पर जवाब दाख‍िल करने के बाद रिमांड में कहा कि इस केस में एक आरोपी की भूमिका को दूसरे के जर‍िए से नहीं समझा जा सकता है. भले ही आर्यन के पास ड्रग्स ना मिला हो लेकिन वे पेडलर के संपर्क में थे. ये बड़ी साजिश है. इसकी जांच जरूरी है. आर्यन खान पर कॉन्ट्राबैंड खरीदने का आरोप लगा था और यह कॉन्ट्राबैंड अरबाज मर्चेंट के पास से बरामद किया गया था. विदेशों में ड्रग्स की लेनदेन को लेकर एनसीबी की जांच जारी है. 
 
बता दें कि आर्यन का केस सतीश मानशिंदे लड़ रहे थे। अब आर्यन का केस सतीश मानशिंदे की जगह वकील अमित देसाई लड़ेंगे। अमित देसाई एक क्रिमिनल लॉयर हैं। आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(सी), 20(बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनसीबी मामले में अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
 
आर्यन खान की जमानत याचिका याचिका इस आधार पर दाखिल की गई है कि उसके पास से किसी भी तरह का ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था और आरोपियों के साथ उसकी कोई मिली भगत नहीं थी। साथ ही इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिला है कि आर्यन खान ने ड्रग्स का सेवन किया था।
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख