• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. disha patani posted abs photo tiger shroff sister krishna shroff comment
Written By
Last Modified: शनिवार, 16 नवंबर 2019 (06:09 IST)

दिशा पाटनी ने फ्लॉट किए अपने सेक्सी एब्स तो टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने किया यह कमेंट

Disha Patani
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वायरल हो रही इस तस्वीर में उनके एब्स नजर आ रहे हैं।


स्टाइलिश गुलाबी एथलेटिक ड्रेस में सजी दिशा पाटनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिशा की इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी रिएक्शन दिया है।
 
कृष्णा श्रॉफ ने दिशा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए Bodyyy लिखा है। साथ ही उन्होंने फायर की इमोजी भी बनाई है। इसके बाद दिशा ने भी कृष्णा को जवाब देते हुए उन्हें थैंक यू कहा है।

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। हालांकि हाल ही मं कृष्णा ने कहा था कि उनका भाई 100 पर्सेंट सिंगल है। 
 
बता दें कि दिशा पाटनी आखिरी बार सलमान खान के साथ 'भारत' में नजर आई थीं। भारत में अपना जलवा दिखाने के बाद एक्ट्रेस जल्द ही 'मलंग' में भी नजर आएंगी। साथ ही वह सलमान खान के साथ राधे में भी नजर आने वाली हैं। 
ये भी पढ़ें
लड़कियां लव मैरिज क्यों करती हैं : चिकी और पपलू की यह बातचीत आपको हंसा देगी