शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. disha patani dance video viral on social media
Written By
Last Modified: सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (10:56 IST)

सोशल मीडिया पर छाया दिशा पाटनी का डांस वीडियो, जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती आईं नजर

सोशल मीडिया पर छाया दिशा पाटनी का डांस वीडियो, जबरदस्त डांस मूव्स दिखाती आईं नजर - disha patani dance video viral on social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। दिशा इन दिनों लॉकडाउन की वजह से घर में समय बिता रही हैं लेकिन अपने डांस और फिटनेट वीडियो से फैंस को एंटरटेन कर रही हैं।
 
हाल ही में दिशा पाटनी ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिशा के डांस मूव्स देखकर अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। इस वीडियो में वह अलग ही अंदाज में डांस कर रही हैं। फैंस को उनका यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है।
 
इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दिशा इसमें बियोंसे के स्टेप्स कर रही हैं। दिशा के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। 
 
बता दें कि दिशा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 33.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दिशा पाटनी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मलंग' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। दिशा अब सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगी। 
 
video- 
 
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन में मैगजीन के कवर पर छाईं जाह्नवी कपूर, बहन खुशी ने घर पर किया खूबसूरत फोटोशूट