biodatamaker
✕

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटी दीपिका कक्कड़ की पीड़ा, बोलीं- कश्मीर में शांति ढूंढने गए थे, आतंक ने सब छीन लिया

Updated: मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (11:57 IST)
टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम एक बेहद दर्दनाक अनुभव से बाल-बाल बचे हैं। कश्मीर से लौटने के ठीक बाद ही उन्हें यह जानकारी मिली कि जिस जगह पर वे शांति और सुंदरता की तलाश में गए थे, वहीं कुछ ही घंटों बाद एक भीषण आतंकी हमला हुआ। इस हमले ने न केवल उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है, बल्कि उन्होंने अपने हालिया व्लॉग में स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह की हिंसा को अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
 
दीपिका ने बताया कि जब वह और शोएब कश्मीर से दिल्ली पहुंचे, तभी उन्हें इस आतंकी हमले की खबर मिली। पहले तो उन्हें यह अंदेशा था कि कोई घटना हुई है, लेकिन दिल्ली पहुंचकर जब उन्हें वास्तविकता का पता चला, तो वे अवाक रह गईं। उन्होंने कहा, “भयानक कहूं या दर्दनाक… पूरी तरह से हिला कर रख दिया है।”
 
अपने व्लॉग में भावुक होते हुए दीपिका ने कहा, “वो लोग तो बस शहर घूमने आए थे। वहां का माहौल बहुत शांत था, कश्मीरियों ने बहुत प्यार से स्वागत किया। मैंने पहले भी कहा है कि कश्मीर में एक अलग ही सुकून महसूस होता है। लेकिन उन्हें इतनी दर्दनाक स्थिति से क्यों गुजरना पड़ा? उनका तो कोई कसूर भी नहीं था।”
 
दीपिका ने इस अमानवीय हमले की कड़ी निंदा करते हुए मांग की कि आतंकियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं दिल से दुआ करती हूं कि जिन चार लोगों के स्केच जारी हुए हैं, उन्हें जल्द पकड़ा जाए। जिन्होंने ये सब किया है, वो भी वैसी ही तकलीफ झेलें जैसी इन मासूम लोगों ने झेली है।”


 
गौरतलब है कि दीपिका और शोएब ने कुछ दिन पहले ही कश्मीर की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। पहलगाम हमले के दिन ही उन्होंने कश्मीर छोड़ा और एक भयावह हादसे से बच गए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से फैन्स को यह आश्वस्त किया था कि वे सुरक्षित हैं। इससे पहले भी दीपिका ने एक पोस्ट में आतंकी हमले की आलोचना करते हुए आतंकियों के लिए मौत की सजा की मांग की थी – "Find them, hang them," उन्होंने लिखा था।
 
इस तरह दीपिका कक्कड़ ने न केवल अपना दर्द साझा किया, बल्कि देश के लाखों नागरिकों की भावना को भी स्वर दिया, जो इस बर्बर हमले से आहत हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख