शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. dipika chikhlia comeback after 33 years on tv show dhartiputra nandini
Written By WD Entertainment Desk
पुनः संशोधित: गुरुवार, 1 जून 2023 (16:54 IST)

33 साल के बाद रामायण की 'सीता' की टीवी पर वापसी, इस शो में आएंगी नजर दीपिका चिखलिया

Dipika Chikhlia: रामानंद सागर के टीवी शो 'रामायण' में दीपिका चिखलिया ने सीता की भूमिका अदा की थी जिसके जरिए वे घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। इसके बाद दीपिका ने कई टीवी शो और फिल्मों में भी काम किया, लेकिन फैंस आज भी उन्हें 'सीता' के रूप में ही पहचानते हैं। दीपिका अंतिम बार टीवी पर 1990 में 'द सोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' में दिखी थीं।
 
वहीं अब 33 साल बाद एक बार फिर दीपिका चिखलिया टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। दीपिका जिस शो से कमबैक कर रही उसका नाम 'धरतीपुत्र नंदिनी' है। इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर शो के सेट की कई तस्वीरें शेयर की है। इस शो की प्रोड्यूसर भी खुद दीपिका ही हैं।
 
खबरों के अनुसार दीपिका चिखलिया ने कहा, खुद निर्माता बनने के पीछे कई कारण रहे। एक कलाकार के तौर पर मुझे कुछ मजा नहीं आ रहा था, जिस तरह की भूमिकाएं मैं करना चाह रही थी वैसी भूमिकाएं नहीं आ रहे थीं। इसलिए मैंने सोचा खुद का प्रोडक्शन शुरू करूं ताकि कुछ अच्छा काम कर सकूं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स मूवी रिव्यू