Hanuman Chalisa
✕

अपनी पसंदीदा शैली के साथ टेलीविजन पर वापसी करेंगी दीपानिता शर्मा

Updated: शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (15:22 IST)
फिल्मों और टीवी शो में अपनी पॉवर पैक्ड परफॉर्मेंस से दर्शकों को इम्प्रेस करने के बाद, बहुमुखी अभिनेत्री दीपानिता शर्मा अब अपनी पसंदीदा शैली 'थ्रिलर' के साथ टेलीविजन पर कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिपानिता, स्टार प्लस की आगामी सीमित श्रृंखला 'रुद्रकाल' में एक डीसीपी अधिकारी की पत्नी गायत्री चित्तौड़ा की भूमिका में दिखाई देंगी।


अभिनेत्री दीपानिता शर्मा इस क्राइम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ड्रामा सीरीज में काम करने के लिए अपने उत्साह को साझा करते हुए कहती हैं, यह क्राइम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ड्रामा सीरीज हमेशा से मेरी पसंदीदा शैली है और यही इसका मुख्य कारण है, जिसके चलते मैं रुद्रकाल का हिस्सा होने को लेकर खुश हूं। 
 
उन्होंने कहा, वर्षों से, मैंने एक ही शैली के लिए कई फिल्में की हैं और अब यह शैली मेरी ताकत बन गई है। यह एक ऐसी चीज है जो मुझे काम करने के लिए खुश और उत्साहित करती है। माना जाए तो रुद्रकाल टीवी की पहली सीमित श्रृंखला है, जिसमें मैंने अपने करियर में काम किया है। साथ ही मैं खुद को धन्य मानती हूं कि पोस्ट लॉकडाउन मैं एक ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं, जो एक विशिष्ट अवधारणा, भूमिका और शैली को लेकर मुझे उत्साहित करता है।
 
दशमी प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, नई क्राइम इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ड्रामा सिरीज़ रुद्रकाल की कहानी एक ईमानदार आईपीएस ऑफिसर, डीसीपी रंजन चित्तौड़ पर आधारित है जो अपने पूर्व मेंटर की हत्या और उसके पीछे हुई साजिश की जांच में पूरी निष्ठा से लगा है। 
 
इस शो में भानु उदय गोस्वामी डीसीपी रंजन चितौड़ और रुद्राक्ष जैसवाल (अंशुमान चतौड़) के रूप में नज़र आएंगे जबकि दीपानिता शर्मा, गायत्री की अहम भूमिका निभाएंगी।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख