biodatamaker

राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक हुए दिलीप कुमार, नम आंखों से सायरा बानो ने दी अंतिम विदाई

Updated: बुधवार, 7 जुलाई 2021 (17:28 IST)
बॉलीवुड के 'ट्रेजेडी किंग' दिलीप कुमार का 7 जुलाई को सुबह करीब 7.30 बजे निधन हो गया। दिलीप कुमार बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके जाने से हिन्दी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया।

 
दिलीप कुमार को अंतिम विदाई देने कई सेलेब्स और राजनेता उनके घर पहुंचे थे। जिसके बाद दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। मुंबई पुलिस के जवानों ने फयर कर उन्हें आखिरी सलामी दी। 
 


सायरा बानो ने कब्रिस्तान जाकर अपने पति को अंतिम विदाई दी। दिलीप साहब के आखिरी वक्त तक सायरा बानो साए की तरह उनके साथ रहीं और नम आंखों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।
 
बता दें कि 44 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने 22 साल की सायरा बानो से शादी की थी। 1996 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। उसके बाद से अब तक दिलीप और सायरा बानो ने एक दूसरे हाथ नहीं छोडा था। 
 
बता दें कि दिलीप कुमार को जुहू स्थित कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। उनका असली नाम मुहम्मद युसूफ खान था। दिलीप कुमार ने साल 1944 में फिल्म ज्वार-भाटा से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
 

Show comments

यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान तय: जानें 26 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म के क्रेज की 5 बड़ी वजहें

‘बंटवारा 1947’ ने हेमा मालिनी का जीता दिल, सनी देओल-शबाना आजमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ

‘टॉक्सिक’ को लेकर यश ने किया साफ ऐलान, बच्चों को घर पर रहने की सलाह; 26 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

'क्लीन अप कंपनी' का ट्रेलर रिलीज, तीन दोस्तों ने खोली लाशें ठिकाने लगाने वाली कंपनी, फिर शुरू हुआ खूनी खेल

अमिताभ बच्चन ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेगा इतना किराया

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख