ramcharitmanas

दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'कलिंगा' हो सकती है रिलीज, अमजद खान-मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे कलाकार

दिलीप कुमार के निर्देशन में 1992 में कलिंगा फिल्म बनाने की घोषणा हुई थी जो शूटिंग के बाद रिलीज नहीं हो पाई। इसे रिलीज किए जाने के प्रयास हो रहे हैं।

Updated: सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (13:52 IST)
महान फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का इस साल 7 जुलाई को निधन हो गया। दिलीप कुमार की वर्षों से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है क्योंकि खराब स्वास्थ्य के चलते वे कैमरे से दूर थे, लेकिन उनके फैंस को यह खबर निश्चित रूप से खुश कर देगी कि उनकी द्वारा निर्देशित फिल्म 'कलिंगा' को रिलीज करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 
1992 में फिल्म निर्माता सुधाकर बोकाड़े ने दिलीप कुमार को निर्देशन के लिए राजी किया था। 'कलिंगा' फिल्म अनाउंस हुई जिसमें दिलीप कुमार के अलावा अमजद खान, राज बब्बर, राज किरण, शिल्पा शिरोडकर, मीनाक्षी शेषाद्रि जैसे कलाकार थे। संगीत कल्याणजी-आनंदजी का है। 
 
फिल्म की काफी शूटिंग हुई, लेकिन बाद में यह फिल्म रिलीज ही नहीं हो पाई। कहा गया कि कुछ मतभेद के चलते इस फिल्म को बंद कर दिया गया और फिल्म का काफी काम बाकी रह गया। 
 
इस फिल्म के राइट्स अब संगीता अहिर के पास है और उनका कहना है कि यह बात गलत है कि फिल्म अधूरी है। उनके अनुसार कलिंगा के 8 घंटे के फुटेज हैं जिन्हें संपादित कर फिल्म या सीरिज की शक्ल दी जा सकती है। 
 
संगीत इस समय फिल्म पर काम कर रही हैं। उनके अनुसार दिलीप कुमार की मृत्यु के पहले ही उन्होंने 'कलिंगा' पर काम शुरू कर दिया था और उनकी कोशिश है कि दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म को लोगों के सामने लाया जाए। 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख