Daily Horoscope
✕

सलमान खान और कैटरीना कैफ ने 'टाइगर 3' के लिए सांस रोक देने वाला एक्शन सीक्वेंस ऑस्ट्रिया में किया शूट

Updated: सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (13:34 IST)
सलमान खान और कैटरीना कैफ इस समय 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म भव्य पैमाने पर बनाई जा रही है और इसका इंतजार समलान के फैंस को है। सलमान खान और कैटरीना कैफ इस समय ऑस्ट्रिया में हैं, जहां पर वे कुछ शानदार एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं। सलमान-कैटरीना ऑस्ट्रिया और वियना में कुछ एक्शन स्टंट करेंगे। यह एक्शन सीक्वेंस सांस रोक देने वाले होंगे। 
 
सूत्रों के अनुसार फिल्म 'टाइगर 3' में ऑस्ट्रिया को कुछ इस तरह दिखाया जाएगा जो पहले कभी भी हिंदी फिल्म में नहीं दिखाया गया हो। सलमान और कैटरीना कुछ ऐसी जगहों की शूटिंग करेंगे जो देश में पहले कभी नहीं देखी गईं। वे वर्तमान में ऑस्ट्रिया, साल्ज़कममेरगुट, डैचस्टीन साल्ज़कैमरगुट जैसे क्षेत्रों में शूटिंग कर रहे हैं।
 
फिल्म के निर्देशक हैं मनीष शर्मा जो कि टाइगर और जोया की यात्रा और मिशन को अद्‍भुत तरीके से पेश करने में जुटे हुए हैं। मनीष ऑस्ट्रिया में फिल्म के कुछ सबसे शानदार दृश्यों की शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Show comments

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख