Hanuman Chalisa
✕

दिलीप कुमार एक बार फिर अस्पताल में भर्ती

Updated: बुधवार, 30 जून 2021 (10:56 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की हालत स्थिर बताई जा रही है। 
 


बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार को रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया है। बीते दिनों भी सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 
 
जांच में पता चला था कि दिलीप कुमार के फेफड़ों के बाहर लिक्विड इकट्ठा हो गया था, ट्रीटमेंट के बाद लिक्विड को निकाला गया था, इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।
 
इससे पहले भी दिलीप कुमार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त भी सायरा बानो ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि वे रुटीन चैकअप के लिए अस्पताल में एडमिट हुए थे। सभी चैकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
 
दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो उनका खास ख्याल रखती हैं। वह दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी फैंस को देती रहती हैं।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख