sundarkand

इंटरवल के बाद नोएडा के DLF मॉल में नहीं चली 'धुरंधर 2', 3 घंटे इंतजार के बाद दर्शकों ने मचाया हंगामा, बुलाना पड़ी पुलिस

Updated: गुरुवार, 19 मार्च 2026 (18:05 IST)
साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बीती रात फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे, जिसे लेकर दर्शकों में खूब उत्साह था। 
 
हालांकि नोएडा के डीएलएफ मॉल में 'धुरंधर 2' देखने पहुंचे दर्शकों को निराशा हाथ लगी। टेक्निल ग्लिच के कारण सिनेमाघर में फर्स्ट डे फर्स्ट शो में बड़ी खलल पड़ गई। जिसके बाद वहां खूब हंगामा हुआ। शाम 5:45 बजे के शो के दौरान दर्शक उस वक्त दंग रह गए जब इंटरवल के बाद फिल्म का सेकंड हाफ शुरू ही नहीं हुआ। 
 
A post shared by NOIDA STORIES (@mynoidastories)

 

लगभग 3 घंटे तक बिना किसी जानकारी के अंधेरे में बैठे दर्शकों का सब्र टूट गया और उन्होंने मॉल में जमकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स लगाने पड़े।

ALSO READ: धुरंधर द रिवेंज रिव्यू: रणवीर सिंह का विस्फोटक अंदाज और इंटेंस सिनेमाई सफर
 
पुलिस के अनुसार समस्या तकनीकी खराबी के कारण हुई थी। तकनीकी दिक्कत दूर न हो पाने की वजह से फिल्म का सेकंड हाफ कैंसिल करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर मौजूद दर्शकों को समझाकर शांत कराया और उन्हें घर भेज दिया गया। 
 
इतना ही नहीं तकनीकी गड़बड़ी और कंटेंट डिलीवरी में देरी के कारण बेंगलुरु, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में कन्नड़ और मलयालम वर्जन के शो आखिरी समय पर रद्द करने पड़े। तमिलनाडु में भी कई सिनेमाघरों ने डिजिटल फाइल न मिलने के कारण माफीनामा जारी किया गया।
 
हंगामे के बावजूद 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले ही पेड प्रीव्यू के जरिए करीब 75 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आधिकारिक ओपनिंग डे को फिल्म भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

September 2026 Movie Releases: मिर्जापुर से लेकर हैवान तक, सितंबर में बड़े पर्दे पर मचेगा गदर, देखें पूरी लिस्ट

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के 23 साल: मोना सिंह की वर्सेटिलिटी का शानदार सफर पर डालें एक नजर

'दायरा' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने-सामने

चेरी प्रिंट टैंक टॉप में रीवा अरोड़ा का बोल्ड अंदाज, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

Toxic Box Office Report: बंपर ओपनिंग के बाद औंधे मुंह गिरी यश की 'टॉक्सिक', बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खस्ता?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख