dharma sangrah
✕

आमिर के बाद सलमान के साथ धूम मचाएगी कैटरीना

Updated: शनिवार, 30 जून 2018 (13:27 IST)
बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ सिल्वर स्क्रीन पर सलमान खान के साथ धूम मचाती नजर आ सकती हैं। फिल्मकार आदित्य चोपड़ा अपनी सुपरहिट फिल्म धूम का चौथा संस्करण बनाने जा रहे हैं। 
 
यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म धूम-4 के बारे में चर्चा हो रही है कि फिल्म के लिए सलमान खान और रणवीर सिंह फाइनल हो सकते हैं। अब चर्चा है कि इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी बन सकती है।
 
ऐसी खबरें हैं कि सलमान ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। सलमान- कैटरीना की जोड़ी की अधिकांश फिल्में सुपरहिट होती आई है। फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। 
 
कैटरीना यशराज फिल्म्स की चहेती भी रही हैं। कैटरीना ने धूम-3 में आमिर खान के अपोजिट काम किया था। आदित्य चोपड़ा ने फिल्म की कास्ट पहले ही फाइनल कर ली है, और कुछ ही दिनों में इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। 
 
इस प्रोजेक्ट को लेकर सलमान और आदित्य चोपड़ा के बीच एक साल से बात हो रही है। फिल्म 2020 में रिलीज हो सकती है।(वार्ता) 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख