Daily Horoscope
✕

सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म करना चाहता हूं: मनोज बाजपेयी

Updated: शनिवार, 30 जून 2018 (13:24 IST)
बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर मनोज वाजपेयी सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म में काम करना चाहते हैं। मनोज बाजपेयी ने कहा, "मैंने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो नहीं देखा है, क्योंकि मैं टीवी नहीं देखता हूं। यदि सर्जिकल स्ट्राइक पर कोई फिल्म बने, तो काम करना चाहूंगा।'' 
 
मनोज वाजपेयी ने कहा कि ऐसी बहुत कम स्क्रिप्ट होती हैं जो आपका ध्यान आकर्षित करती हैं, यूं तो बहुत सारी घटनाओं पर कहानियां लिखी जाती हैं, लेकिन ऐसी बहुत कम होती है जो दमदार हो। सर्जिकल स्ट्राइक की घटना को यदि पर्दे पर दमदार तरीक़े से उतारा जाए और ऐसी कहानी मिले तो मैं वे फ़िल्म ज़रूर करना चाहूंगा।"
 
मनोज वाजपेयी ने फिल्म सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम के साथ काम किया है। मनोज ने कहा, "मैं जॉन के साथ पहले भी काम कर चुका हूं, उनके लिए मैं यही कहूंगा कि सफलता और असफलता का कोई अंत नहीं। 
 
जॉन का ज़िंदगी जीने का स्टाइल बेहद अलग है। जहां, बॉलीवुड की दुनिया में हर शुक्रवार फिल्मों की रिलीज़ और सफलता के साथ लोगों के विचार और एटीट्यूड में बदलाव आता है, लेकिन जॉन अब्राहम कभी नहीं बदलता, वह हमेशा एक जैसा ही रहता है। बॉलीवुड में लोग नेपोटिज्म की बात करते हैं, जॉन उसका जीता-जागता उदाहरण हैं। वह शांत रहकर लगातार सफल फिल्मों में काम करते जा रहे हैं।" 'सत्यमेव जयते' 15 अगस्त को रिलीज होगी।(वार्ता) 

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख