Daily Horoscope
✕

धर्मेंद्र ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, वीडियो शेयर कर बोले- लॉकडाउन को अगर लॉकडाउन करना है तो...

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (12:25 IST)
देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से किया जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में अब दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का भी नाम शामिल हो चुका है।

 
हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कोरोना वैक्सीन लगवाते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इसी के साथ एक खास संदेश भी दिया है। 
 
वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने लिखा, 'ट्वीट करते करते...जोश आ गया...और मैं निकल गया वैक्सीनेशन लेने...ये बिल्कुल भी कोई दिखावा नहीं है...लेकिन आप सभी को जागरुक करने के लिए है...दोस्तों, प्लीज अपना ध्यान रखें।'
 
इसके साथ ही धर्मेंद्र ने वीडियो में अपने फैंस से अपील करते हुए कहा, 'लॉकडाउन को अगर लॉकडाउन करना है, तो दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी, मैंने तो ये इंजेक्शन भी ले लिया है, आप सभी लोग भी कोरोनावायरस की वैक्सीन लें।'
 
बता दें कि देशभर में इस समय कोरोनावायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण चल रहा है। दूसरे चरण के तहत 60 साल से ऊपर की उम्र के लोगों और 45 साल से ज्यादा उम्र के उन लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

Show comments

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: सोच नई, लेकिन सूरज बड़जात्या की पुरानी मिठास में उलझ गई कहानी

‘सा रे गा मा पा’ में बप्पी लाहिड़ी के संगीत को सलाम, कंटेस्टेंट्स के बीच होगा जबरदस्त ब्लाइंड फेस ऑफ चैलेंज

समय रैना ने रचा इतिहास, YouTube पर 10 लाख पेड मेंबर्स बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिएटर बने

दीया मिर्जा और नवाजुद्दीन की जोड़ी मचाएगी धमाल, रिलीज हुआ मेडिकल थ्रिलर सीरीज 'डॉ. हसन' का ट्रेलर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख