Hanuman Chalisa
✕

आखिर धर्मेंद्र ने क्यों डिलीट किया किसानों के समर्थन वाला Tweet, एक्टर ने बताई वजह

Updated: मंगलवार, 8 दिसंबर 2020 (15:03 IST)
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने देश में जारी किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया था। अब धर्मेंद्र ने ट्वीट को डिलीट करने की वजह बताई है। धर्मेंद्र का कहना है कि लोग अब सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते रहते हैं। वह परेशान हो गए हैं और इसी वजह से वह अब इससे दूरी बनाना चाहते हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं सिर्फ यह कहना चाहता था कि प्लीज किसानों की बात सुनें। मैं हमेशा पॉजिटिव बात करता हूं, लेकिन लोग उसका अलग ही मतलब निकाल लेते हैं। ट्विटर पर भड़ास निकालते हैं। मैं अब इससे दूरी ही बनाए रखूंगा क्योंकि लोग दिल तोड़ देते हैं।”

आइए जानते हैं कि धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में क्या लिखा था। धर्मेंद्र ने लिखा था, ‘सरकार से प्रार्थना है, किसान भाइयों की दिक्कतों का कोई हल जल्द से जल्द तलाश कर लें। कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते जा रहे हैं। यह बहुत ही दुखी कर देने वाली बात है।’

धर्मेंद्र ने जब ट्वीट डिलीट कर दिया तो एक यूजर ने उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था, ‘पंजाबी आइकॉन धर्मेंद्र पाजी ने 13 घंटे पहले यह ट्वीट किया था, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया। कुछ तो मजबूरियां रही होंगी... यूं ही कोई बेवफा नहीं होता।’

इस ट्वीट के जवाब में धर्मेंद्र ने लिखा था, ‘आपके ऐसे कमेंट्स से दुखी होकर ही मैंने अपना ट्वीट डिलीट किया था। जी भर के गालियां दे लीजिए, आपकी खुशी में खुश हूं। मैं अपने किसान भाइयों के लिए बहुत दुखी हूं। सरकार को जल्द कोई हल निकाल लेना चाहिए।’

Show comments

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख