sundarkand

दीपिका पादुकोण के पास इस समय हैं 5 बेहतरीन फिल्में

Updated: मंगलवार, 8 दिसंबर 2020 (16:27 IST)
दीपिका पादुकोण के पास इस समय 5 बेहतरीन फिल्में हैं। शकुन बत्रा की अगली फिल्म, नाग अश्विन की अगली फिल्म, 'द इंटर्न', 'पठान' और 'द्रौपदी'। दीपिका पादुकोण सभी शैलियों की बड़ी फिल्मों के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। वह एक रोमांटिक ड्रामा से जासूसी थ्रिलर, साई-फाई, कॉमेडी-ड्रामा और पौराणिक कथाओं के साथ तैयार हैं। एक के बाद एक, बिना ब्रेक लिए। हाल ही में दीपिका, शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए देखी गई। 


 
हमेशा की तरह सहज दीपिका ने एक अंग्रेजी दैनिक को बताया, "सेट पर वापस आना और मुझे वही करना बहुत अच्छा लगता है जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है- कैमरे के सामने अपनी कला को प्रदर्शित करना।"
 
वह वर्तमान में शकुन की अगली फिल्म और शाहरुख खान के साथ 'पठान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह आगे कहती हैं, "इस समय मेरे पास कई फिल्में हैं इसलिए ब्रेक की कोई गुंजाइश ही नही है। मेरी सभी फ़िल्में पहले ही तय हो चुकी हैं और उन पर निर्णय भी लिया जा चुका है, लेकिन मैं अभी उन सभी के बारे में बात नहीं कर सकती।"


 
2021 के जॅम-पैक्ड के बारे में वह कहती हैं, "अगले साल की शुरुआत में, मैं नाग अश्विन के साथ अपनी फिल्म शुरू कर रही हूं। जैसा कि सभी जानते हैं, मैं अभी शकुन की अगली फिल्म में व्यस्त हूं। उसके बाद, एक और फिल्म तय हुई है, जिसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी। इसलिए मैं अब लगातार व्यस्त रहूंगी, बिना किसी राहत के।"
 
दीपिका की फिल्म 83 भी प्रदर्शन के लिए तैयार हैं जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख