sundarkand

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन, प्रियंका चोपड़ा ने यूं जताई खुशी

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2026 (16:48 IST)
देशभर में नीट परीक्षा धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच एक बेहद अहम और ऐतिहासिक राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। हफ्तों से जारी छात्रों के आंदोलन और सामाजिक दबाव के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
 
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवा संगठनों का प्रदर्शन अपने चरम पर था। छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे भारतीय लोकतंत्र में युवा शक्ति की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।
 
बॉलीवुड और प्रमुख हस्तियों की प्रतिक्रियाएँ
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई फिल्मी हस्तियों ने भी छात्रों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है।
 
प्रियंका चोपड़ा जोनस: अभिनेत्री ने पत्रकार फाये डिसूजा की पोस्ट पर ताली, उत्सव और लाल दिल वाले इमोजी पोस्ट कर इस कदम का समर्थन किया।
 
A post shared by Prakash Raj (@joinprakashraj)

 

प्रकाश राज: लगातार जंतर-मंतर आंदोलन का समर्थन कर रहे अभिनेता प्रकाश राज ने लिखा, "बधाई हो मेरे प्यारे छात्रों और सोनम वांगचुक सर। आपने साबित कर दिया कि एकजुट होकर किसी भी सत्ता को जवाबदेह बनाया जा सकता है।"
 
अरमान मलिक: सिंगर अरमान मलिक ने इसे सीधे तौर पर "युवाओं की शक्ति" करार दिया।
 
A post shared by Ridhi Dogra (@iridhidogra)

 

रिद्धि डोगरा: एक्ट्रेस ने लिखा, लोकतंत्र किसी एक पल में नहीं बना। ये समय के साथ बना है उन लोगों की वजह से जिन्होंने कभी केयर करना बंद नहीं किया। आज का दिन ये याद दिलाता है कि आपकी आवाज में ताकत है। 

अभिषेक बनर्जी: डीपी बदल गई। जेन जी को मुबारक। साथ ही ये याद दिलाता है कि साथ में जब हम होते हैं तो खड़े होते हैं। जब हम बिखरे हुए होते हैं तो गिर जाते हैं। 
 
A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

 

विजय वर्मा ने कहा, अच्छा चलता हूं... दुआओं में याद रखना।  
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

OTT Releases This Week: बॉबी देओल से लेकर माइकल जैक्सन तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये धांसू फिल्में और सीरीज

पहले कंगना रनौत बनो...', तापसी-सोनू सूद से लेकर कृति सेनन तक, पंगा क्वीन ने सरेआम उतारी इज्जत!

'टॉक्सिक' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं कियारा आडवाणी! यश का रिएक्शन याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस, खुद खोला राज

गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भड़कीं कश्मीरा शाह, कहा- 'मैं अपने परिवार की औरतों के साथ खड़ी हूं'

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख