Hanuman Chalisa
✕

धर्मेन्द्र का निधन, सनी देओल ने दी मुखाग्नि, देओल परिवार और सितारे पहुंचे

Updated: सोमवार, 24 नवंबर 2025 (14:07 IST)
फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सनी देओल ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान सहित कई सितारे मौजूद  थे। 
 
सोमवार दोपहर धर्मंद्र के घर के बाद अचानक हलचल तेज हो गई। उनके घर में एम्बुलेंस पहुंची, जिसके बाद घर के बाहर सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई। धर्मेंद्र के चारों तरफ बैरिकेडिंग की लगा दी गई।
 
एक एम्बुलेंस को उनके घर से बाहर निकलते भी देखा गया। अचानक मुंबई श्मशान घाट के आसपास सिक्योरिटी बढ़ा दी गई । बॉलीवुड के कई सेलेब्स श्मशान घाट पहुंचने लगे जिससे यह बात कंफर्म हो गई। 
 
धर्मेंद्र का पूरा परिवार श्मशान घाट पहुंच गया। करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा कि एक युग का अंत हो गया। पिछले एक महीने से ज्यादा समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। बीते दिनों सांस लेने में तकलीफ के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करा दिया गया था। 
 
तब उनके निधन की अफवाह भी फैल गई थी जिससे सनी देओल बेहद नाराज हो गए थे। परिवार ने पिछले दिनों बताया था कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, लेकिन अब उनके निधन की खबर से हर कोई दुखी है। विले पार्ले श्मशान गृह पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। 
 
धर्मेन्द्र ने 300 से ज्यादा फिल्में की और 100 से ज्यादा हिट फिल्में दी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रणवीर सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दिवाली के दिन 96 साल की उम्र में नाना डॉ. राम हिंगोरानी का निधन

सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज, देशभक्ति, बलिदान और युद्ध के दर्द की दिखी दमदार कहानी

शर्म आनी चाहिए आपको...', रामायण में साईं पल्लवी को फाइटर सीता दिखाने पर भड़के मुकेश खन्ना

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख