सम्बंधित जानकारी
- धुरंधर: 1300 लड़कियों में से चुनी गईं 20 साल की सारा अर्जुन, 40 साल के रणवीर सिंह संग आएंगी नजर
- 25 साल की शेफाली शाह ने निभाया था छह साल छोटे अक्षय कुमार की मां का किरदार, बोलीं- फिल्म को दोबारा देखा तो शर्म से मर जाऊंगी...
- रोनित रॉय ने परिवार के लिए सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोले- प्लीज मुझे कभी मत भूलना...
- 15 साल की उम्र में जेल गए थे साजिद खान, मीटू मूवमेंट में नाम आने के बाद ऐसी हो गई थी हालत
- रणवीर सिंह की धुरंधर में क्लासिक कव्वाली 'ना तो कारवां की तलाश है' की वापसी
शादीशुदा होते हुए सलीम खान ने क्यों रचाई थी हेलेन संग दूसरी शादी?
बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान 24 नवंबर को 90वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड के लिए कई सुपरहिट फिल्में लिखी है। सलीम खान अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। सलीम खान ने शादीशुदा होते हुए हेलन संग दूसरी शादी रचाई थी।
सलीम खान ने अपने बेटे अरबाज खान के शो 'द इन्विसिबल विद अरबाज खान' में अपनी दूसरी शादी पर खुलकर बात की थी। सलीम खान ने बताया था कि उन्होंने क्यों दूसरी शादी की थी।
हेलेन संग शादी करने को लेकर सलीम खान ने कहा था कि वह उस समय यंग थीं, मैं भी था। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। मैंने बस उनकी मदद के लिए ऐसा किया। यह एक इमोशनल एक्सिडेंट था जो किसी के साथ भी हो सकता है।
बता दें कि सलीम खान की पहली शादी 1964 में सुशीला चरक (सलमा) से हुई थी। शादीशुदा होते हुए सलीम खान का एक्ट्रेस हेलेन संग अफेयर शुरू हुआ। दोनों ने 1981 में शादी रचा ली। जब सलीम खान ने हेलेन से दूसरी शादी की थी उस समय वह 3 बेटों सलमान, अरबाज, सोहेल खान और एक बेटी के माता-पिता बन चुके थे।
