Govardhan puja
✕

प्रेग्नेंसी की खबरों पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- यह मेरी प्राइवेसी...

Updated: रविवार, 30 जून 2024 (16:12 IST)
Devoleena Bhattacharjee pregnancy: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में देवोलीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में देवोलीना का पेट बाहर निकला नजर आ रहा था, जिसके बाद से कयास लग रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। 
 
वहीं अब प्रेग्नेंसी की खबरों पर देवोलीना ने चुप्पी तोड़ी है। देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में बहुत सारे मैसेज और फोन कॉल्स आ रही हैं, लेकिन सही समय आने पर वह खुद अपनी गुड न्यूज शेयर करेंगी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

देवोलीना ने लिखा, बहुत से लोग मुझे मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में लंबे समय से मैसेज कर रहे हैं, इस बारे में खबरें बना रहे हैं। मुझे यकीन है कि जब भी मुझे ऐसी खबरें आप सभी के साथ साझा करने का मन करेगा, मैं खुद ऐसा करूंगी। अभी के लिए, कृपया मुझे परेशान न करें।
 
उन्होंने लिखा, जब आपको पता चलेगा कि मैं प्रेग्नेंट हूं या नहीं, तो आप क्या करेंगे? क्या आप हेडलाइंस बनाएंगे, अपना कंटेंट बनाएंगे, ट्रोल करेंगे या 2-3 अच्छी बातें लिखेंगे? लेकिन मेरा विश्वास करें, मुझे इनमें से किसी में भी दिलचस्पी नहीं है। यह मेरी प्राइवेसी है और आपको मुझे परेशान करने के लिए इनवाइट नहीं किया जाता है।
 
देवोलीना ने आगे लिखा, मुझे यकीन है कि अगर कोई आपकी निजी जिंदगी में दखलअंदाजी करता है या कोई कंटेंट बनाता है, तो आपको भी यह पसंद नहीं आएगा। सोशल मीडिया पर खुद को बिजी रखने के लिए और भी कंटेंट मौजूद है। मुझे यकीन है कि अब तक आप सभी समझ गए होंगे कि मुझे अपनी निजी जिंदगी में दखलअंदाजी पसंद नहीं है। शुक्रिया।
 
बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख संग शादी करके हर किसी को चौंका दिया था। हालांकि, उन्हें इसके लिए ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने इन सब पर ध्यान नहीं दिया। देवोलीना अपने पति संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख