dipawali
✕

Bigg Boss 14 : घर से बेघर हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी, अब नहीं होगी एजाज खान की वापसी!

Updated: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (10:34 IST)
बिग बॉस 14’ अपने आखिरी पड़ाव पर है और शो में अब आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है, जिससे लोगों को झटके पर झटके लगते जा रहे हैं। हाल ही में इस शो से अभिनव शुक्ला को वोट आउट कर दिया गया और बिग बॉस के घर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

 
बताया जा रहा है की शो से देवोलीना भट्टाचार्जी को एलिमिनेट कर दिया गया है। द खबरी ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है कि बीती रात ही देवोलीना भट्टाचार्जी घर से बाहर आ चुकी हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी का शो से बाहर आने का मतलब है कि अब एजाज खान दोबारा इस शो में नहीं आ पाएंगे। 
 
देवोलीना भट्टाचार्जी ने एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर ही 'बिग बॉस 14' के घर में एंट्री मारी थी। दरअसल एजाज खान ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग करने के लिए ही इस शो से छुट्टी ली थी और उनकी जगह शो में देवोलीना भट्टाचार्जी ने ले ली थी।
 
नॉमिनेट हुए सदस्यों की बात करें तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 6 लोग नॉमिनेट हुए थे। नॉमिनेशन की इस लिस्ट में देवोलीना भट्टाचार्जी के अलावा रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, राखी सावंत, अली गोनी के नाम शामिल हैं। 
 
वोटिंग ट्रेंड्स में राखी सावंत और निक्की तंबोली पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा था, लेकिन शो की फाइनलिस्ट बनकर दोनों एलिमिनेशन से बाल-बाल बच गईं। बाकी बचे हुए कंटेस्टेंट्स में देवोलीना भट्टाचार्जी को सबसे कम वोट मिल रहे थे। बिग बॉस 14 का फिनाले 21 फरवरी को होना है। 
 

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख